फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM will interact with school children on February 16

16 फरवरी को बच्चों को तनाव से लडने के गुर बताएंगे PM

Thu, 08 Feb 2018 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
PM will interact with school children on  February 16
pm modi - फोटो : kumar sanjay

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं परीक्षाएं शुरु होने वाली है। परीक्षाओं के कारण होने वाले तनाव को दूर भगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। 16 फरवरी को परीक्षा पर चर्चा का प्रसारण होगा।

विज्ञापन


ऐसे में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह प्रसारण बच्चों को दिखाने के लिए जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे प्रधानमंत्री से सवाल भी पूछ सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने नौंवी से बारहवीं तक के बच्चों के सवाल 11 फरवरी तक भेजने को कहा है। 
विज्ञापन


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से स्कूलों को परीक्षा पर चर्चा कार्यकम का टेलीकॉस्ट, या ब्रॉडकॉस्ट दिखाने को कहा है। विद्यार्थी अपने सवाल माईजीओवी केमाध्यम से भेज सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि जिन विद्यार्थियों के सवाल चयन होंगे, वह ही इस प्रोग्राम में दिखाए जाएंगे। विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि सवाल परीक्षा से होने वाले तनाव को लेकर ही हों। मसलन कैसे वह परीक्षा के तनाव को दूर करें। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि विद्यार्थियों को यह बताया जाए कि सवाल सीधा और 100 शब्दों का हो। यह सवाल हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में भी पूछा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


र्बो्ड की ओर से स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रसारण देखते हुए या फिर सुनते हुए विद्यार्थियों की एक रिपोर्ट तैयार करें। रिपोर्ट के साथ स्कूलों को चार से पांच फोटोग्राफ व दो मिनट की अवधि के वीडियो 17 फरवरी तक ईमेल के माध्यम से बोर्ड को भेजने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed