फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi will address worlds biggest hackthon in delhi

आज पीएम मोदी करेंगे विश्व के सबसे बड़े हैकथॉन को संबोधित

Sat, 01 Apr 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
pm modi will address worlds biggest hackthon in delhi
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शनिवार 1 अप्रैल को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2017 के प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का उद्देश्य युवाओं और खास तौर से इंजीनियरिंग के छात्रों में नवाचार को प्रोत्साहन देने व नए विचारों को सामने लाना है।

विज्ञापन


इसके तहत भारत सरकार के 29 मंत्रालयों व विभागों द्वारा चिन्हित सामाजिक महत्व की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आरंभिक बिंदु डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया व मेक इन इंडिया है, जिसके लिए कुशल और अभिनव विचारों वाली श्रम शक्ति की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


इस आयोजन में 10000 से अधिक प्रोग्रामर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण यह दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा हैकथॉन आयोजन बन गया है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रांड फिनाले देश के 26 विभिन्न स्थानों पर 1 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुरू होगा और 2 अप्रैल को आठ बजे रात में समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक स्थान को भारत सरकार के किसी न किसी विभाग या मंत्रालय के अधीन रखा गया है। फिनाले की तैयारी में लगभग 2110 सलाहकारों ने छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।

फिनाले के दौरान चुने हुए समूह 1 अप्रैल की सुबह से  अगले 36 घंटे तक सक्रिय रहेंगे और प्रोग्रामिंग के जरिए समस्या संबंधी डिजिटल हल निकालेंगे ताकि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप बनाए जाएं। तैयार होने वाले सॉफ्टवेयर का निर्णायक विश्लेषण संबंधित मंत्रालय और उद्योग जगत के विशेषज्ञ  करेंगे।


बेहतरीन तीन सोल्यूशन के लिए टीमों को क्रमश: एक लाख रुपये, 75 हजार रुपये और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कृत सॉफ्टवेयर को मंत्रालय व विभाग अपने कामकाज संबंधी प्रणालियों में सुधार के लिए इस्तेमाल करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस अभियान के प्रमुख संरक्षक हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एआईसीटीई के माध्यम से इस अभियान को चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed