{"_id":"592c29184f1c1bdf15bdb430","slug":"placement-cell-get-boost-with-more-budget-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.62 लाख से और सक्रिय होंगी चार कॉलेजों की प्लेसमेंट सेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
3.62 लाख से और सक्रिय होंगी चार कॉलेजों की प्लेसमेंट सेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 May 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए अब कॉलेजों में छात्र बेहतर तरीके से तैयार होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के राजकीय कॉलेजों की प्लेसमेंट सेल को प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। इसमें सरकार की तरफ से 1.20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है जिसमें से प्रदेश के 110 कॉलेजों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें फरीदाबाद के हिस्से में 3.62 लाख रुपये आएंगे जो चार राजकीय कॉलेजों को रकम दी जाएगी।
विज्ञापन
इस रकम से कॉलेजों की प्लेसमेंट सेल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्लेसमेंट शिविर आदि भी लगाए जाएंगे। फिलहाल प्लेसमेंट सेल को प्रभावी बनाने के लिए सरकार की तरफ से 1.20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस बजट से प्रदेश के 110 कॉलेजों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
फरीदाबाद जिले के चार राजकीय कॉलेजों को 3.62 लाख रुपये की राशि दी गई है। प्लेसमेंट सेल को और सक्रिय करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। प्रत्येक कॉलेज के दो अलग-अलग मदों में राशि को जारी किया गया है। जिले के तिगांव स्थित राजकीय कॉलेज को 88 हजार, खेड़ी गुजरान राजकीय कॉलेज को 88 हजार, पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज को 98 हजार और राजकीय महिला कॉलेज को 88 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन