फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   physical counselling seats will be start from 17

17 को होगी खाली सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसलिंग 

Sat, 15 Jul 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 15 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
physical counselling seats will be start from 17
- फोटो : demo pic

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) द्वारा संचालित की जा रही राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के तहत 15 जुलाई को निर्धारित अंतिम काउंसलिंग (फिजिकल काउंसलिंग) अब 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


एमडीयू के डीन, अकादमिक अफेयर्स प्रो. अजय कुमार राजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, परंतु ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कराया था, ऐसे अभ्यर्थी संबंधित विभाग में 17 जुलाई को काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सीटें उपलब्ध होने की सूरत में प्रवेश मेरिट आधार पर दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को उसी दिन अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवानी होगी तथा निर्धारित फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केन्द्रीकृत काउंसलिंग के समन्वयक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि इस केन्द्रीयकृत काउंसलिंग के तहत शामिल विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम अनुसार रिक्त सीटों का विवरण एमडीयू की वेबसाइट पर 15 जुलाई को उपलब्ध रहेगा।

17 जुलाई को काउंसलिंग में संबंधित विभाग में प्रात: 9 बजे से 11.30 बजे तक उपस्थित अभ्यर्थियों की हाजिरी ली जाएगी। 11.30 बजे के उपरांत आने वाले अभ्यर्थी का काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। 


प्रवेश पूर्णतया: मेरिट आधार पर दिया जाएगा। यदि फिजिकल काउंसलिंग में आरक्षित वर्गों की सीटें खाली रहती हैं तो 17 जुलाई ही इन सीटों को हरियाणा सामान्य वर्ग, ऑल इंडिया ओपन वर्ग में उपलब्ध अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। सीटें भर जाने की सूरत में काउंसलिंग पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed