फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PhD and MTEC entrance examination will be online

पीएचडी और एमटेक की प्रवेश परीक्षा होगी ऑनलाइन

Tue, 07 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
PhD and MTEC entrance examination will be online
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) पीएचडी और एमटेक की प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराएगा। इससे पहले यह परीक्षा ऑफलाइन होती थी। परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को रोकने और छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। 15 मार्च के बाद फॉर्म जारी होंगे।
विज्ञापन


एकेटीयू प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। होली के बाद वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। 15 मार्च के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो करीब एक माह चलेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में प्रवेश परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पीएचडी के लिए छात्रों का इंटरव्यू भी होगा।

शिक्षक पात्रता परीक्षा की भी तैयारी
एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेजों में पढ़ाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। एकेटीयू के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक के मुताबिक, इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ए और ए प्लस ग्रेड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed