{"_id":"58247e144f1c1b067fb3a337","slug":"pg-courses-examination-submission-date-extended-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज व प्रोफेशनल कोर्सेज की नवंबर-दिसंबर 2016 में होने वाली परीक्षा के लिए अब तक परीक्षा फॉर्म जमा ना कराने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब छात्र 15 नवंबर तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। दरअसल, प्रशासन ने फॉर्म जमा कराने की तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
पहले यह परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि 7 नवंबर थी। दरअसल, छात्र परीक्षा फॉर्म जमा कराने में लेटलतीफी दिखा रहे है, जिसके चलते तिथि को बढ़ाया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सेमेस्ट व्यवस्था के तहत सभी पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह तिथि पूर्व छात्रों के लिए भी है। इस तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन