{"_id":"57ed5fa64f1c1bcc09573a95","slug":"pcp-correspondence-classes-will-be-from-october-9","type":"story","status":"publish","title_hn":" 9 अक्तूबर से होगी पत्राचार की पीसीपी कक्षाएं ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
9 अक्तूबर से होगी पत्राचार की पीसीपी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय ने पत्राचार विद्यालय से पढ़ाई करने वाले 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय ने इन कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा तैयारी बेहतर कराने के लिए पीसीपी (पर्सनल कॉंटेंक्ट प्रोग्राम) कक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
पत्राचार के जरिये पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह कक्षाएं अनिवार्य हैं। निदेशालय ने दोनों कक्षाओं की पीसीपी कक्षाओं के 16 सेंटर बनाए हैं। छात्र-छात्राओं के लिए पीसीपी कक्षाएं 9 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
इन कक्षाओं का आयोजन रविवार, अवकाश और विंटर ब्रेक के दौरान होगा। लगभग 25 दिन दिन चलने वाली इन कक्षाओं का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
इन कक्षाओं के लिए छात्रों को 7 व 8 अक्तूबर को पंजीकरण कराना होगा। अपनी तैयारी को बेहतर के लिए इन कक्षाओं का लाभ छात्र ले सकते हैं। बारहवीं में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स पाठ्यक्रम के हिसाब से छात्रों को सेंटर आवंटित किया गया है।