{"_id":"57bc74fc4f1c1b2926d4fa25","slug":"pay-commission-recommendations-orders-increased-concern-of-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के आदेश से बढ़ी स्कूलों की चिंता ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के आदेश से बढ़ी स्कूलों की चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सभी विभागों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के आदेश ने छोटे निजी स्कूल प्रबंधकों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के आदेश के कारण छोटे-छोटे क्षेत्रो में चलने वाले स्कूल प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इनमें पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक किसी भी रूप में बढ़ी हुई फीस के बोझ को वहन नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते वर्ष विधान सभा में घोषणा की थी कि दिल्ली में सातवां वेतन आयोग लागू होने से पूर्व ही दिल्ली में फीस के हिसाब से स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं व अन्य कर्मचारियों के लिए स्कूल के द्वारा ली जाने वाली फीस के अनुसार वेतन मान तय कर दिया जाएगा।
उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस घोषणा को अब पूरा करना चाहिए। सातवें वेतन आयोग के कारण जहां बड़े स्कूलों के लिए फीस में वृद्धि करना आवश्यक हो गया है वहीं कम फीस लेने वाले छोटे स्कूल जो 500 से 1500 तक मासिक फीस लेते हैं, वह कितनी भी फीस बढ़ाने का प्रयास करें फिर भी इस आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कर सकते हैं।