फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents now protest against private schools as Begging

फीस बढ़ोतरी को लेकर अब भीख मांगकर निजी स्कूलों का विरोध करेंगे अभिभावक

Sat, 15 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
 parents now protest against private schools as Begging
रैली ‌न‌िकालते छात्र - फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावक अब अलग अंदाज में सड़क पर उतरेंगेे। अभिभावक शहर के चौराहों पर भीख मांगकर निजी स्कूलों को ही नहीं बल्कि हाथ पर हाथ धरे बैठे प्रशासन को भी शर्मिंदा करेंगे। शनिवार को डीएवी स्कूलों की पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक कर भीख मांगों अभियान की रणनीति बनाएंगे। 

विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14, डीएवी सेक्टर 49 और डीएवी बल्लभगढ़ की पैरेंट्स एसोसिएशनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि निजी स्कूलों की भूख बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन स्कूलों की भूख मिटाने के लिए अभिभावकों के पास भीख मांगने के अलावा कोई चारा नहीं हैं। 
विज्ञापन


सरकार अभिभावकों की सुनती नहीं और प्रशासन ने स्कूलों को मनमानी करने की छूट दी हुई है। तीनों स्कूलों की पैंरेंट्स एसोसिएशन शनिवार की बैठक में तय करेंगी कि भीख मांगने का अभियान किस दिन चलाया जाए। डीएवी स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान राजन त्यागी का कहना है कि हम स्कूल प्रशासन के आगे नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed