फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents facing problem not getting uniforms of kids

स्कूलों में फॉर्म नहीं मिलने से अभिभावकों में असमंजस

Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
parents facing problem not getting uniforms of kids
- फोटो : Getty

राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस जारी है। सरकारी जमीन पर बने कई ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने अब तक आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया है। आवेदन फॉर्म नहीं मिल पाने के कारण कई अभिभावकों में असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन


उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि स्कूलों में कब से फॉर्म मिलने शुरू होंगे और वह कब से कब तक भर सकेंगे। उधर जिन स्कूलों में अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाई है वह एक तो निदेशालय वह कोर्ट केरुख का इंतजार कर रहे हैं वहीं वह सही तरीके से दाखिला मानक अभिभावकों को देना चाहते हैं जिससे परेशानी न हो।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने 9 जनवरी को सरकारी जमीन पर बने स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी थी। बावजूद डीपीएस द्वारका, बाल भारती द्वारका, एल्कॉन इंटरनेशनल व एल्कॉन पब्लिक स्कूल ने आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका में रहने वाले अभिभावक शांतनु ने बताया कि उन्हें डीपीएस और बाल भारती में आवेदन करना है। डीपीएस द्वारका ने स्कूल वेबसाइट पर यह नोटिस डाला है कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाने पर काम हो रहा है 15 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।

वहीं बाल भारती द्वारका ने वेबसाइट पर लिखा है कि शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस 9 जनवरी को जारी की गई। गाइडलाइंस के अनुसार प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। स्कूल ने अभिभावकों को स्कूल की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

इसी तरह से एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने भी वेबसाइट पर डाला है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी लिहाजा वेबसाइट देखते रहें। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि फोरम पर दाखिले नहीं शुरु होने को लेकर अभिभावक असमंजसता दिखा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि दाखिले शुरू नहीं करने के दो कारण दिखाई दे रहे हैं एक तो स्कूल ऑनलाइन दाखिले के लिए अपने मानक तैयार कर रहे हैं वहीं स्कूल कोर्ट केरुख का इंतजार कर रहे हैं। जिससे कि यदि कोई बदलाव करने पड़े तो दिक्कत ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed