{"_id":"5a4f7b5d4f1c1bfc0f8b7c44","slug":"parents-are-waiting-for-ews-quota-in-nursery-admission-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईडब्लयूएस की दाखिला प्रक्रिया के इंतजार में अभिभावक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब ईडब्लयूएस की दाखिला प्रक्रिया के इंतजार में अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले केइच्छुक आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग(ईडब्लयूएस) केअभिभावक दाखिला प्रक्रिया शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल निजी स्कूलों में सामान्य वर्ग की सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरु हो गई है लेकिन अब तक ईडब्लयूएस के लिए प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह अभिभावकों का इंतजार समाप्त होने की संभावना है। शिक्षा निदेशालय 10-12 जनवरी तक दाखिला प्रक्रिया शुरु कर सकता है। ईडब्लयूएस की दाखिला प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाने के कारण अभिभावकों के सामने बड़ा सवाल यह है कि वह सामान्य वर्ग में दाखिले के लिए फॉर्म भर सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
यदि किसी अभिभावक की आय एक लाख से अधिक है तो वह सामान्य श्रेणी केअंतर्गत आवेदन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में एक लाख से कम आय वालों को डर है कि सामान्य वर्ग की प्रक्रिया खत्म हो गई तो उनकेदाखिले केचांस कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 10 से 12 जनवरी केबीच दाखिला प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। बीते साल की तरह ही आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे और सेंट्रलाइज्ड तरीकेसे लॉटरी निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि बीते साल की तरह ही आर्थिक रुप से कमजोर व वंचित वर्ग के दाखिले स्कूलों में नेबरहुड(पड़ोस) के आधार पर किए जाएंगे।
सबसे पहले उन बच्चों को दाखिला मिलेगा जो कि संबंधित स्कूल की एक किलोमीटर की परिधि में रहते होंगे। सीटें बचने पर उन बच्चों को दाखिला मिलेगा जो कि स्कूल की तीन किलोमीटर केदायरे में रहते हैं। यदि फिर भी सीटें बचेंगी तो उन छात्रों को दाखिला मिलेगा जो छ: किलोमीटर की परिधि में रहते हैं।