{"_id":"58b138594f1c1b0030b2383a","slug":"parent-are-in-trouble-for-certification-of-documents-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: दस्तावेज सत्यापन सूची को लेकर अभिभावक परेशान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सरी दाखिला: दस्तावेज सत्यापन सूची को लेकर अभिभावक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी दाखिले में जैसे-जैसे स्कूल दस्तावेज सत्यापन की सूची जारी करने लगे हैं, अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई अभिभावकों ने 10 से 12 स्कूलों में आवेदन किया था, लेकिन फिर भी उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में अब वे मैनेजमेंट कोटे से दाखिला पाने के तरीके खोजने लगे हैं।
विज्ञापन
जिन स्कूलों ने मानकों में प्राप्त अंकों के आधार पर जो सूची जारी की है, उनमें से अधिकतर में 50 से अधिक अंक पाने वालों को ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे कई अभिभावक है, जिन्हें 40-45 अंक ही मिले हैं।
विज्ञापन
ऐसे मेें उनक ेदाखिले की संभावना काफी कम हो रही है। क्योंकि, इतने अंक पाने वाले अभिभावकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्कूल एक बार फिर से दाखिला सूची जारी करेंगे, जिनमें उन बच्चों के नाम शामिल होंगे जिन्हें दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
जो अभिभावक दाखिला पाने से चूक रहे हैं, वह अब केवल यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मैनेजमेंट कोटा के जरिए कैसे दाखिला होता है, जिससे कि पहली सूची में उनकी जगह पक्की हो जाए। कुछ स्कूलों ने अंकों का ब्यौरा जारी नहीं किया। जिस कारण से उन्हें यह नहीं पता कि आखिर उनका नंबर क्यों नहीं आया।