फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parent are in trouble for certification of documents in gurugram

नर्सरी दाखिला: दस्तावेज सत्यापन सूची को लेकर अभिभावक परेशान

Sat, 25 Feb 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Feb 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
parent are in trouble for certification of documents in gurugram

नर्सरी दाखिले में जैसे-जैसे स्कूल दस्तावेज सत्यापन की सूची जारी करने लगे हैं, अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई अभिभावकों ने 10 से 12 स्कूलों में आवेदन किया था, लेकिन फिर भी उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में अब वे मैनेजमेंट कोटे से दाखिला पाने के तरीके खोजने लगे हैं।

विज्ञापन


जिन स्कूलों ने मानकों में प्राप्त अंकों के आधार पर जो सूची जारी की है, उनमें से अधिकतर में 50 से अधिक अंक पाने वालों को ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे कई अभिभावक है, जिन्हें 40-45 अंक ही मिले हैं।
विज्ञापन


ऐसे मेें उनक ेदाखिले की संभावना काफी कम हो रही है। क्योंकि, इतने अंक पाने वाले अभिभावकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्कूल एक बार फिर से दाखिला सूची जारी करेंगे, जिनमें उन बच्चों के नाम शामिल होंगे जिन्हें दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अभिभावक दाखिला पाने से चूक रहे हैं, वह अब केवल यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मैनेजमेंट कोटा के जरिए कैसे दाखिला होता है, जिससे कि पहली सूची में उनकी जगह पक्की हो जाए। कुछ स्कूलों ने अंकों का ब्यौरा जारी नहीं किया। जिस कारण से उन्हें यह नहीं पता कि आखिर उनका नंबर क्यों नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed