{"_id":"59204e8c4f1c1bd520f25d2d","slug":"parants-to-going-court-against-private-schools-fees-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अभिभावक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
students
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को सेक्टर - 33 में अभिभावकों की मीटिंग भी हुई और रणनीति तैयार की। अभिभावकों का कहना था कि अभी तक स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में हमारे पास कोर्ट का ही रास्ता बचा है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल लगातार फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से गठित जांच समिति की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिर्फ 20 स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं। जबकि कई स्कूलों की शिकायत आ चुकी है। अब अभिभावक मिलकर कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसा ही रहा तो स्कूल फीस बढ़ाते रहेंगे और अभिभावकों पर दबाव बढ़ता रहेगा। इसके साथ ही 29 मई को डीएनडी पर प्रदर्शन करेंगे। इसकी रणनीति तैयार की गई है। अभिभावक एसोसिएशन का कहना है कि अगर जिला प्रशासन को स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी थी तो जांच समिति ही नहीं बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन