फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ourth cut-off continues, B Com program BA had heavy

एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी, बीकॉम प्रोग्राम पर बीए पड़ रहा भारी 

Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ourth cut-off continues, B Com program BA had heavy
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2016 के दाखिलों के लिए चौथी कटऑफ जारी कर दी है। बीए प्रोग्राम, बीकॉम पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


कुल 25 सेंटरों में से सात सेंटरों पर सामान्य श्रेणी केलिए बीए प्रोग्राम बंद हो गया है। जबकि एससी श्रेणी के लिए 12 सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए केवल हंसराज कॉलेज में ही दाखिले बंद हैं।
विज्ञापन


बीकॉम प्रोग्राम की कट ऑफ में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। खासकर ओबीसी वर्ग के लिए बीकॉम में अधिकतम 12 फीसदी की गिरावट की गई है। वहीं सामान्य वर्ग के लिए यह गिरावट 1 से 10 फीसदी की है। इस कट ऑफ के आधार पर 29, 30 जुलाई व 1 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवेब की चौथी कट ऑफ में बीए प्रोग्राम में सामान्य के लिए 25 सेंटरों में से सात सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। जहां तक कट ऑफ में कमी की बात है तो औसतन 1 से 6 फीसदी की कमी हुई है। 

बीए प्रोग्राम व बीकॉम में सामान्य के लिए टॉप पर रहने वाले हंसराज कॉलेज सेंटर के दरवाजे बंद हो गए हैं। बीए में सर्वाधिक छह फीसदी की गिरावट मिरांडा हाउस ने की है।


यहां बीए में 70 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। इस कॉलेज में सर्वाधिक 10 फीसदी की गिरावट बीए केलिए की गई है। जबकि इसी कॉलेज ने सबसे अधिक 12 फीसदी की गिरावट बीकॉम में एससी श्रेणी के लिए की है। मिरांडा हाउस व हंसराज सेंटर को छोड़ दिया जाए तो सभी सेंटरों पर एसटी का बीए व बीकॉम में 40 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed