फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online window open on 22nd may for admission in delhi university

डीयू में दाखिले के लिए 22 मई शाम 5 बजे से खुलेगी ऑनलाइन खिड़की

Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
online window open on 22nd may for admission in delhi university
Demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक के 56 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की खिड़की सोमवार से खुल जाएगी। सोमवार यानि 22 मई से शाम पांच बजे से आवेदन की खिड़की खुल जाएगी जो कि 12 जून शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। डीयू ने आवेदन के लिए इस बार अलग से वेबसाइट बनाई है। छात्रों को आवेदन के दौरान कोई दिक्कत ना आए, इसलिए पूरी प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया गया है।    

विज्ञापन

         
डीयू के मुताबिक बीते साल की तरह इस बार भी सभी वर्ग ओबीसी, एसी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी, कश्मीरी विस्थापित, ईसीए-स्पोट्र्स समेत सभी वर्ग के लिए एक ही फॉर्म होंगे। छात्र आवेदन के दौरान एक ही फॉर्म भर पाएंगे। डू्प्लीकेसी रोकने के लिए डीयू ने इस बार सीबीएसई के साथ अंकों का इंटीग्रेड कर रहा है। यानि आवेदन के छात्र जैस ही अपना रोल नंबर डालेगा उसका अंक फॉर्म में अपने आप आ जाएगा। इससे वह दूसरा फॉर्म नहीं भर पाएंगा। हालांकि फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी रह गई है या किसी कॉलेज का विकल्प छूट गया  है तो उसमें सुधार का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू के चार अल्पसंख्यक कॉलेजों में भी 22 मई से आवेदन शुरू होगा। इसमें सेंट स्टीफन, माता सुदंरी कॉलेज, जीजस एंड मैरी कॉलेज और खालसा कॉलेज है। ये कॉलेज अपने स्तर पर अपना अलग फॉर्म निकालेंगे। मगर छात्रों को इन कॉलेज में आवेदन करने से पहले डीयू के वेबसाइट पर इन कॉलेजों के लिए आवेदन करना होगा। वहां से एक नंबर जनरेट होगा उस नंबर का प्रयोग करके फिर आप इन चार कॉलेज में आवेदन कर पाएंगे।             
विज्ञापन
विज्ञापन

      
स्टूडेंट फ्रैंडल होगी वेबसाइट, इस तरह करे आवेदन             
आवेदन के दौरान छात्रों को दिक्कत ना हो इसके लिए डीयू ने वेबसाइट को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया है। इसके अलावा भी अगर दिक्कत आती है तो छात्रों के लिए हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्रों को पहले डीयू की आवेदन वाली वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप हिंदी से लेकर अंग्रेजी तक में सभी जानकारी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगी। आवेदक को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।

पंजीकरण हो गया इसकी जानकारी इस बार डीयू ईमेल या मोबाइल मैसेज के जरिए देगा। पंजीकरण के बा एक विंडो खुलेगा, जिसमें नौ टैब होंगे। हर टैब पर जाकर अलग-अलग जानकारी भरनी होगी। खोलने से पहले हर टैब रंग लाल होगा, सभी जानकारी भरने के साथ उसका रंग हरा होता जाएगा। अगर छात्र ने सिर्फ पढ़ा है तो वह टैब पीला हो जाएगा। खास बात की अगर कोई नेत्रहीन छात्र आवेदन कर रहा है तो उसका सिक्योरिटी के लिए आने वाला कैपचा स्पीकर विकल्प के जरिए सुनभर भरे जा सकते है।             

  
आवेदन से पहले यह जानकारी पास रखें।             
छात्र हड़बड़ी में आवेदन ना करें। वह आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज व जानकारी अपने पास रख ले। मसलन किस पाठ्यक्रम में दाखिला लेना है। कॉलेज के विकल्प तय कर ले। आवेद की शैक्षिक योग्यता व अंक, अनिवार्य दस्तावेज, बैंक की डिटेल। आवेदक को अपने दस्तावेजों की कापी स्कैन करके आवेदन के दौरान अपलोड भी करना होगा।             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed