{"_id":"575d93164f1c1b283e11b86d","slug":"online-registration-for-counseling-will-be-june-16-at-ipu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आईपीयू में 16 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आईपीयू में 16 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने 11 अलग-अलग पाठ्यक्रम की ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। अब वे छात्र जिन्होंने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) में क्वालीफाई किया है वे भी आईपीयू की वेबसाइट से 16 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले यह तिथि 10 जून थी।
विज्ञापन
आईपीयू में 11 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग होनी है। इनमें एमबीए, एमसीए, बीएएलएलबी/बीबीएएलएलबी, बी.एड, बीबीए, बीएजेएमसी इसके अलावा बी.टेक (फॉर डिप्लोमा होल्डर), बी.टेक (बीएससी ग्रेजुएट), बी.टेक, एमटेक ड्यूल डिग्री और बी.कॉम ऑनर्स शामिल हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए बीते 1 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है। फीस ऑनलाइन या इंडियन बैंक चालान के साथ भी जमा करा सकते हैं। चालान के जरिये फीस देने वालों के लिए 15 जून तक का समय है जबकि ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा 16 जून तक मिलेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से एससी, एसटी, कश्मीर माइग्रेंट, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए परिसर में करीब 7 सेंटर बना रखे हैं। वे सीधे वहां जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।