{"_id":"5845649c4f1c1be159447ce6","slug":"online-monitoring-by-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी पड़ेगी भारी, होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लेटलतीफी पड़ेगी भारी, होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
सार
माह के अंत तक स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन
शिक्षा विभाग ने एक्टिवेट करने का काम किया शुरू
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मशीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देरी से स्कूल पहुंचने वाले और समय से पहले स्कूल छोड़ने वाले शिक्षक अब बच नहीं पाएंगे। डिजिटलाइजेशन पर जोर देते हुए अब स्कूलों को पूरी तरह से बायोमेट्रिक करने का निर्णय लिया गया है। बायोमेट्रिक मशीन को लेकर उठ रही विरोध की आवाज को दबाते हुए शिक्षा विभाग ने इस महीने के अंत तक इस प्रणाली को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक सुविधा होने के बाद शिक्षकों की उपस्थिति, आने व जाने के समय की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षा विभाग ने मशीनों को एक्टिवेट करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी मशीनों को एक्टिवेट कर दिया जाएगा और नए साल से अध्यापकों की हाजिरी नई प्रणाली के तहत होगी। इसके लागू होने के बाद शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आ सकेंगे। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बता दें कि जिले में 240 प्राथमिक स्कूल हैं, जबकि 44 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मशीनों को एक्टिवेट करने का काम किया जा रहा है। दो से तीन दिन में कार्य पूर्ण हो जाएगा। माह के अंत तक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन हो जाएगी। -सतेंद्र कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद।