फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online entrance exam for 8 Under graduate courses in delhi university

DU: 8 यूजी कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

Sun, 28 May 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 May 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
 online entrance exam for 8 Under graduate courses in delhi university
students

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन आठ ऐसे पाठ्यक्रम हैं, जिनमें दाखिला अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय इन सभी आठ पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए आगामी 31 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऐसे में अगर आप इन पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए मौजूदा पोर्टल पर जानकारी तलाश रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिए।    

विज्ञापन

  डीयू प्रशासन के मुताबिक, पहली बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जा रही है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छात्रों को 31 मई से पहले सभी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से अवगत करा दिया जाएगा, जिससे छात्रों को 31 मई से आवेदन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना आए। डीयू इसके लिए अलग से पोर्टल भी लाएगा जिसका लिंक मौजूदा पोर्टल पर ही उपलब्ध होगा।       
विज्ञापन


हालांकि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लेकर विरोध चल रहा है। डूसू समेत कुछ छात्र संगठन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग कर रहे हैं। डीयू ने कुल 18 सेंटर बनाए हैं इसमें 17 ऑनलाइन जबकि 1 ऑफलाइन सेंटर भी है। विरोध के बीच डीयू ऑफलाइन सेंटर की संख्या बढ़ाकर पांच करने की तैयारी में है। यह ऑफलाइन सेंटर देश के अलग-अलग हिस्से में बनेंगे, इसमें यूपी के वाराणसी के अलावा उत्तर पूर्व के राज्यों में यह सेंटर होगा। हालांकि इस पर आखिरी फैसला होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्नातक पाठ्यक्रम जिसके लिए होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा।       
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज,       
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन,      
बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स      
बीए ऑनर्स ह्यूमनिटीज एंड सोशल साइंसेज      
बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बी.ईएल.ईडी)      
बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स।      
बीए ऑनर्स मल्टी मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन       
बी.टेक इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed