{"_id":"58b139984f1c1ba03fb24c32","slug":"online-application-date-extended-for-ncert-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीईआरटी किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दी है। अब स्कूल 28 फरवरी तक किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई ने अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र की एनसीईआरटी पुस्तकें प्राप्त करने के लिए 15 फरवरी से एक ऑनलाइन लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इस लिंक से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक थी।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि स्कूल www.cbse.nic.in पर जाकर कक्षावार व विषयवार पाठ्य पुस्तकों की मांग कर सकते हैं। स्कूलों की ओर से यह ऑनलाइन डिमांड सत्र 2017-18 की पाठ्य पुस्तकों के लिए होगी। एनसीईआरटी ही पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन कर सप्लाई भी करेगा।
विज्ञापन
एनसीईआरटी ने पाठ्य पुस्तक प्राप्त करने के लिए अजमेर, अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, मैसूर, शिलांग व दिल्ली में सेल काउंटर बनाए हैं। यहां से भी छात्र पाठ्य पुस्तक ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई स्कूलों को पहले ही निर्देशित कर चुका है कि देश में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) व सीबीएसई की पुस्तकें मूल्यांकन का आधार है तो ऐसे में निजी प्रकाशकों की किताबें ना पढ़ाई जाएं। स्कूल निजी प्रकाशकों के बजाय केवल एनसीईआरटी की ही पुस्तकें पढ़ाएं।