{"_id":"5755d4a94f1c1b0a1d9c5aa9","slug":"online-application-also-for-armed-forces-personnel-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में सशस्त्र बल कर्मियों की विधवाओं के बच्चों के दाखिले भी इस बार ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से होंगे। दरअसल, सीडब्ल्यू (चिल्ड्रेन ऑफ विडो) कैटेगरी के लिए पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अब तक इस कैटेगरी की पांच फीसदी सीटों पर आवेदन ऑफलाइन ही किए जाते थे। इन सीटों पर छात्रों को कॉलेज का आवंटन पहले की भांति सेंट्रलाइज्ड तरीके से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
डीयू अधिकारियों के अनुसार इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन बनाया गया है। इसमें पहली बार नॉन कॉलेजियेट, ईसीए और स्पोर्ट्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऐसे मेें सीडब्ल्यू कैटेगरी को भी ऑनलाइन आवेदन में जोड़ा गया है। पांच कैटेगरी के अंतर्गत होने वाले इन दाखिलों में सर्वप्रथम पहली, दूसरी और तीसरी कैटेगरी के आवेदकों को सेंट्रलाइज्ड कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत उन्हें प्रोविजनल दाखिला स्लिप जारी होगी। उसके बाद सीटें खाली रहने पर चौथी और पांचवीं कैटेगरी के आवेदकों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। दाखिला मंजूर हो जाने के बाद इन आवेदकों को फीस का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। इस तरह से अन्य आवेदकों की तरह इन आवेदकों को भी फीस भुगतान के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन