फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online admission test will not be held for ug courses

यूजी कोर्स : ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर सहमति नहीं

Tue, 16 Jan 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
online admission test will not be held for ug courses

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से होने की संभावना कम है। इसको लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन


हालांकि ऑनलाइन परीक्षा पर विचार-विमर्श करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। दूसरी ओर, बीते सालों में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले पीजी के दाखिले इस बार से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे।
विज्ञापन


 डीयू में दाखिले की गाइडलाइंस तैयार करने के लिए 47 सदस्यीय दाखिला समिति की पहली बैठक सोमवार को हुई। इसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद  दाखिला समिति अध्यक्ष प्रो. एम.केपंडित ने प्रेस वार्ता में बताया कि अंडर ग्रेजुएट के दाखिले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कराने को लेकर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चर्चा के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। यूजी के जिन आठ कोर्स के दाखिले पहले से ही ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं, वह पहले की तरह होंगे।  सूत्रों के अनुसार, फिलहाल यूजी के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने का विचार नहीं है।

इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है, ऐसे में बेहद ही कम संभावना है कि दाखिले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से हों। बताया जा रहा है कि प्रशासन दाखिले पहले की तरह दाखिले कट ऑफ के आधार पर करना चाह रहा है। वहीं पीजी कोर्स (पोस्ट ग्रेजुएट) में दाखिले के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।


बीते साल इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया था। हालांकि, एबीवीपी व डूसू के विरोध के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका। हालांकि, इस बार प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया समय से पहले शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed