फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online admission for pg courses in delhi university started

डीयू : पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 13 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
online admission for pg courses in delhi university started
ऑनलाइन फॉर्म भरते छात्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा आधारित 72 परास्नातक (पीजी) कोर्सेज के लिए सोमवार रात आठ बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन प्रक्रिया 12 जून से 22 जून तक चलेगी। आवेदन के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


सामान्य व ओबीसी वर्ग को आवेदन के लिए 500 और आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग को 250 रुपये फीस देनी होगी। डीयू की दाखिला समिति के चेयरमैन प्रो. एमके पंडित ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। हालांकि जब उनसे प्रवेश परीक्षा आधारित आठ स्नातक कोर्सेज के आवेदन शुरू होने के बारे में पूछा गया, तो कुछ जवाब नहीं दे पाए।   
विज्ञापन


प्रो. पंडित ने बताया कि सभी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। ऑनलाइन आवेदन का लिंक डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर मिलेगा। पीजी कोर्सेज की 50 फीसदी सीटों पर मेरिट के आधार पर, जबकि 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होता है। प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के छह शहरों (मेट्रो सिटीज भी शामिल) में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें बनारस, दिल्ली, नागपुर, गुवाहाटी, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर कोई आवेदक एक से अधिक कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक कोर्स के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक ही पंजीकरण पर वह अलग-अलग कोर्स का चुनाव नहीं कर पाएगा।


इस तरह उसे प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग फीस जमा करनी होगी। आवेदन तभी पूरा माना जाएगा, जब आवेदक अपनी फीस जमा करेगा। प्रवेश परीक्षा को लेकर अभी तक अंतिम तिथि नहीं है, लेकिन डीयू का कहना है कि यह 1 से 6 जुलाई के बीच होगी। पीजी कोर्सेज की पूरी दाखिला प्रक्रिया 20 जुलाई तक खत्म हो जाएगी।       

पीजी कोर्सेज से जुड़ी तिथियां
12 से 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे       
1 से 6 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी       
7 से 12 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा का परिणाम       
12 से 14 जुलाई के बीच समूह चर्चा और साक्षात्कार       
16 जुलाई को पहली फाइनल चयनित छात्रों की सूची       
20 जुलाई से दाखिले के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed