{"_id":"593eb5501126f4de0b8b4a6d","slug":"one-more-day-for-delhi-university-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: एक दिन बढ़ी आवेदन की तारीख","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला: एक दिन बढ़ी आवेदन की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिले की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब मंगलवार शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह आखिरी मौका होगा, इसके बाद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। डीयू ने यह फैसला आखिरी समय में अचानक ऑनलाइन आवेदनों को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को डीयू में आवेदन का आखिरी मौका था। 12 जून की शाम पांच बजे तक आवेदन लिया जाना था, मगर सोमवार दोपहर बाद अचानक से दाखिला पोर्टल पर आवेदकों की संख्या बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, एक समय एक मिनट में 30 के औसत से फॉर्म भरे जा रहे थे।
विज्ञापन
इसे देखते हुए डीयू प्रशासन ने अंतिम समय में तिथि बढ़ाने का फैसला लिया। इसके चलते शाम पांच बजे के बाद भी आवेदन प्रक्रिया जारी रही जो कि 13 जून शाम पांच बजे तक चालू रहेगी। डीयू को अब सोमवार शाम तक कुल 3.20 लाख आवेदकों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
इसमें 2.08 ने फीस जमा कर पंजीकरण भी करा लिया था। रविवार तक पंजीकरण कराने वालों की संख्या 2.98 लाख थी और फीस जमा कराने वालों की संख्या 1.81 लाख थी। यानी रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक हर घंटे 1091 ज्यादा लोगों ने सोमवार को फीस जमा कर अपने आवेदन को पूरा किया।
आंकड़ों में आवेदक
3,20,262 आवेदकों ने कराया पंजीकरण
2,07,751 ने फीस जमा कर आवेदन किया पूरा
1,57,690 लड़कों ने किया आवेदन
1,24,709 लड़कियों ने किया आवेदन
12,520 स्पोर्ट्स कैटेगरी में आवेदन
19,951 स्पोर्ट्स कैटेगरी में आवेदन