{"_id":"588b5da54f1c1b9e7dcf58c9","slug":"on-5-february-the-41st-opanmat-management-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजमेंट प्रोग्राम की 41 वीं ओपनमैट 5 फरवरी को ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मैनेजमेंट प्रोग्राम की 41 वीं ओपनमैट 5 फरवरी को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
इग्नू लोगो
- फोटो : logo
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पांच फरवरी को आयोजित होगी। जुलाई सत्र 2017 में मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले की 41वीं ओपनमैट परीक्षा के लिए देशभर में 60 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षा में 2912 उम्मीदवार भाग लेंगे। इग्नू प्रबंधन ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
इग्नू अधिकारी डॉ. किरण बंसल के मुताबिक, मास्टर इन बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डीआईएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीआईएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (पीजीडीएचआरएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट (पीजीडीएफएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ओपरेशन मैनेजमेंट (पीजीडीओएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट (पीजीडीएमएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल प्रैक्टिस (पीजीडीएफएमपी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
उक्त सभी मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा 41वीं ओपनमैट पास करना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित जानकारी छात्रों को रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भी भेज दी गयी है। यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड नहीं होता है तो वे रीजनल सेंटर या परीक्षा केंद्र में जाकर भी डाउनलोड करवा सकेंगे। हालांकि उन्हें परीक्षा केंद्र में परीक्षा के समय से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट साइज की फोटो व इग्नू द्वारा जारी पहचान कार्ड भी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन