{"_id":"575ff7114f1c1bb26511c111","slug":"off-season-camp-will-start-after-18-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जून के बाद शुरू होंगे ऑफ सीजन कैंप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
18 जून के बाद शुरू होंगे ऑफ सीजन कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों के ऑफ सीजन कैंप प्रदेश में 18 जून के बाद शुरू कर दिए जाएंगे। हरियाणा खेल विभाग की ओर से प्रदेश में सभी जिलों में ऑफ सीजन कैंप के लिए यह तारीख निर्धारित की है। इस तारीख के बाद कभी भी जिले अपने हिसाब से कैंप लगा सकते हैं। फरीदाबाद से 96 खिलाड़ी इस कैंप में हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी फरीदाबाद सुनील भारद्वाज का कहना है कि उनके पास अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है। उनकी ओर से कैंप के लिए खेल अनुसार खिलाडिय़ों की लिस्ट भेजी जा चुकी है। नोटिफिकेशन आते ही खिलाडिय़ों को कैंप की सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हर साल खेल विभाग पदक विजेता खिलाडिय़ों की कमियों को दूर करने व उनके खेल में निखार लाने को समर कैंप का आयोजन करता है। इसमें उन्हें प्रतिबंद्धित दवाईयों के सेवन से बचाने की भी जानकारी दी जाती है। 15 दिनों के इस कैंप में खेल विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान खिलाडिय़ों को स्पेशल डाइट भी मुहैया कराई जाती है। उनको चोटों से बचाव के उपाय भी सिखाए जाते हैं।
विज्ञापन