{"_id":"57b078d24f1c1b67766eadb8","slug":"of-recording-programs-will-jnu-university-the-program-will-have-the-right-to-fend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में कार्यक्रमों की रिकार्डिंग करेगा विश्वविद्यालय, कार्यक्रम रद करने का होगा अधिकार ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में कार्यक्रमों की रिकार्डिंग करेगा विश्वविद्यालय, कार्यक्रम रद करने का होगा अधिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में 9 फरवरी को देश विरोधी नारे लगाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पब्लिक मीटिंग के लिए नियमों को बदल दिया है।
विज्ञापन
अब कैंपस में आयोजित होने वाली सभी पब्लिक मीटिंग की रिकार्डिंग होगी। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसी भी छात्र का पहचान पत्र जांच सकेंगे।
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा के मुताबिक, विवि प्रबंधन ने नियमों में बदलाव कर दिया है। पब्लिक मीटिंग के लिए अनुमति लेने से पहले आयोजकों को विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विवि के पास कार्यक्रम रद करने का अधिकार भी होगा। अनुमति लेने के लिए छात्रों की पूरी जानकारी देनी भी अनिवार्य कर दी गई है। वहीं, यदि कोई पीएचडी स्कॉलर तय समय सीमा में शोध पत्र जमा नहीं कर पाता है तो विश्वविद्यालय से विशेष अनुमति के बाद ऐसे छात्रों को हॉस्टल की सुविधा एक साल नहीं, बल्कि छह महीने तक रहेगी।
बता दें कि 9 फरवरी के कार्यक्रम में आयोजकों ने विश्वविद्यालय से अनुमति से पहले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी नहीं दी थी। इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड अधिकार न होने के चलते छात्रों से उनका पहचान पत्र जांच नहीं कर पाया था।
एक शाम शहीदों के नाम
विश्वविद्यालय कैंपस में एबीवीपी एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में सांसद व गायक मनोज तिवारी व अभिजीत भट्टाचार्य अपने गीतों से शहीदों को याद करेंगे। वहीं, रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल और रिटायर्ड कर्नल कर्ण थापर आजादी पर छात्रों को जानकारियां देंगे।