फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admissions will be started from wednesday

नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, बुधवार से स्कूलों में मिलेंगे आवेदन फॉर्म

Wed, 27 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
nursery admissions will be started from wednesday
nursery admission

राजधानी के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। यह 31 मार्च तक चलेगी। पहले चरण में फॉर्म जमा करने का आखिरी तारीख 17 जनवरी है।

विज्ञापन


फिलहाल नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया सिर्फ सामान्य वर्ग के लिए है। गरीब कोटे की सीटों के लिए अभी सरकार ने गाइडलाइन जारी नहीं की है। स्कूलों ने दाखिले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार निजी स्कूलों को दाखिले के लिए क्राइटेरिया बनाने की छूट दी है।
विज्ञापन


हालांकि स्कूलों को प्रत्येक बच्चे की जानकारी प्राप्त अंकों के साथ वेबसाइट पर डालकर सार्वजनिक करना होगा। मगर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दाखिला शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक फॉर्म जमा करने के आखिरी दिन तक स्कूलों से आवेदन फॉर्म ले सकते है और जमा भी कर सकते है। सरकार ने इसे लेकर निजी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है। दूसरी ओर, स्कूलों ने नर्सरी दाखिले को तैयारी शुरू कर दी है।

ज्यादातर स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने के साथ फॉर्म भरने की सुविधा दी है। हालांकि स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म भी उपलब्ध हैं। कई स्कूलों ने दाखिले संबंधी जानकारी अपनी स्कूल वेबसाइट पर उपलब्ध भी करा दिया है। 

नर्सरी दाखिले का शेड्यूल 

nursery admissions will be started from wednesday
Nursery Examsheet

दाखिले के लिए फॉर्म मिलने शुरू होंगे- 27 दिसंबर 
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि -17 जनवरी 
वेबसाइट पर आवेदन करने वालों की सूची- 1 फरवरी 
सभी बच्चों की अंकों के मुताबिक सूची -8 फरवरी 
पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) -15 फरवरी 
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान -    16-20 फरवरी 
दूसरी सूची(प्रतीक्षा सूची के साथ) - 28 फरवरी 
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान -    1-3 मार्च 
यदि अन्य कोई सूची जारी करनी हो - 15 मार्च 
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि - 31 मार्च 

गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु 

nursery admissions will be started from wednesday
nursery admission - फोटो : अमर उजाला

. स्कूल फॉर्म के लिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे। 
. स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है 
. स्कूल अभिभावकों से कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकते
. प्री स्कूल के लिए आयु 31 मार्च तक चार वर्ष से कम होनी चाहिए
. प्री-प्राइमरी के लिए आयु 31 मार्च तक पांच वर्ष से कम होनी चाहिए 
. पहली कक्षा के लिए 31 मार्च तक 6 आयु 6 वर्ष से कम होनी चाहिए 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed