फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admissions: Speed catching application process

नर्सरी दाखिला : स्पीड पकड़ने लगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 06 Jan 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Nursery admissions: Speed catching application process
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में नर्सरी में दाखिले के लिए दो जनवरी से शुरू हुई रेस अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसके साथ ही अभिभावकों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फार्म में मांगी जा रही अजीब जानकारियों के कारण कई अभिभावक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई स्कूलों की वेबसाइट पर दाखिले के संबंध में जानकारी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। इस कारण से अभिभावकों के स्कूलों के चक्कर भी कम नहीं हो रहे। 

विज्ञापन


नर्सरी दाखिले के फॉर्म में बच्चे के बैंक खाते के साथ आईएफएससी कोड की जानकारी मांगी जा रही है। एक अभिभावक ने बताया कि अशोक विहार स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में ऑनलाइन फॉर्म भरना है। फॉर्म के साथ कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसमें साफ किया गया है कि अभिभावकों को बच्चे के बैंक खाते की जानकारी भी देनी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बैंक शाखा का आईएफएससी कोड भी देना है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे का बैंक खाता नहीं है। अभी तक बच्चे के आधार कार्ड नहीं होने से परेशान थे। अब यह बैंक खाते की अजीब सी शर्त को पूरा करना होगा। वहीं एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय को स्कूलों की ऐसी अजीब शर्तों पर लगाम लगानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन का बढ़ने लगा है आंकड़ा 
दो जनवरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया की रफ्तार तेज होने लगी है। इसका अंदाजा दाखिला संबंधी फॉर्मों की संख्या के आधार पर लगाया जा सकता है। स्प्रिंगडेल्स व बाल भारती जैसे स्कूल में ही ऑनलाइन फॉर्म आवेदन का आंकड़ा बढ़ने लगा है। स्प्रिंगडेल्स पूसा रोड में 1000 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसमें से लगभग 300 फॉर्म जमा करा जा चुके हैं। वहीं अभी 23 जनवरी तक फॉर्म जमा होने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed