{"_id":"58727c614f1c1b1929ba8481","slug":"nursery-admissions-ews-category-for-admission-to-the-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला : ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले में इसका इंतजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सरी दाखिला : ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले में इसका इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के स्कूलों में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया तीन अलग-अलग व्यवस्थाओं के तहत होगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने अभी तक दो दाखिला प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मगर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस कैटेगरी) के दाखिले के लिए दिशा-निर्देश का अभिभावक अभी भी इंतजार कर रहे हैं। यह दाखिला कैसे और कब होगा, इस पर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि सरकार ने स्कूलों से इस श्रेणी के लिए 25 फीसदी सीटें रिजर्व रखने को कहा है।
विज्ञापन
निदेशालय ने सबसे पहले निजी जमीन पर बने स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। 2 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार को सरकारी जमीन पर बने 298 स्कूलों के लिए अलग से दाखिला निर्देश जारी किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इसी के साथ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले को लेकर भी दिशा-निर्देश आएंगे। मगर अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के दाखिले को लेकर अगले एक-दो दिनों में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। '
विज्ञापन
बीते साल सरकार ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले का आवेदन खुद मंगाया था। इसके तहत सरकार ने अलग-अलग स्कूलों में जाने के बजाए सेंट्रलाइज्ड आवेदन मंगाया था। इसका ऑनलाइन ड्रॉ निकालकर ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीटें अलॉट की थीं। इस बार भी सरकार सेंट्रलाइज्ड आवेदन मंगाकर ही ईडब्ल्यूएस की सीटें अलॉट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन