{"_id":"5860f8d24f1c1b2941eeba95","slug":"nursery-admission-uncertainty-over-admission-in-schools-built-on-dda-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिलाः डीडीए जमीन पर बने स्कूलों में दाखिले पर असमंजस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सरी दाखिलाः डीडीए जमीन पर बने स्कूलों में दाखिले पर असमंजस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया नए साल पर दो जनवरी से शुरू होने जा रही है। मगर सरकार अभी तक 285 स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर गाइडलाइन जारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
ये वो स्कूल हैं जो कि सरकारी यानि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से प्राप्त जमीनों पर बने हैं। अभिभावक इन स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर अभी असमंजस में है। इसमें दिल्ली के कई नामचीन स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने इस बार निजी और सरकारी जमीन पर बने स्कूलों के लिए अलग-अलग नर्सरी दाखिला गाइडलाइन जारी किए हैं। सरकार ने निजी जमीन पर बने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
उन स्कूलों ने अपने यहां नर्सरी दाखिले को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। मगर सरकारी जमीन पर बने स्कूलों के लिए अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, ऐसे 285 स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर गाइडलाइन बना ली गई है। उस फाइल को एलजी के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई थी। मगर इसी दौरान एलजी के इस्तीफे से अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है। दिल्ली में ये 285 स्कूल भी नई गाइडलाइन को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कोटा बढ़ेगा की नहीं यह भी तय नहीं है। घटाने या बढ़ाने जा रही है, यह भी तय नहीं है। इसके अलावा इन स्कूलों में दाखिला ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा इस पर भी अभिभावक असमंजस मेें है। क्योंकि पिछली बार सरकार ने आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए सेंट्रलाइज्ड दाखिला प्रक्रिया को अपनाया था।
मगर इस बार अभी तक यह स्थिति भी साफ नहीं है। अब दो जनवरी, 2017 से नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में 285 स्कूलों के लिए गाइडलाइन जल्द आ जाएगी, फिलहाल कहना मुश्किल है।