फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admission: the second list of EWS

नर्सरी दाखिला : ईडब्ल्यूएस की दूसरी सूची को लेकर दुविधा

Wed, 22 Mar 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Wed, 22 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Nursery admission: the second list of EWS
file photo - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का सोमवार को ड्रा निकालने के बाद मौका मिलने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि ड्रा में मौका नहीं पाने वाले अभिभावकों की दुविधा बढ़ गई है।

विज्ञापन


ऐसे अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय ने दूसरी सूची जारी करने को लेकर कोई तारीख जारी नहीं की है। अब वह दूसरी सूची में नंबर आने का इंतजार करें या फिर जहां भी दाखिला मिल रहा है वहां दाखिले लें। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा ईडब्ल्यूएस को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया था कि पहला ड्रा सात मार्च को निकाला जाएगा। उसके बाद सीटें बचने पर वेंटिग लिस्ट के साथ 17 मार्च को दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी दाखिले को लेकर पहला ड्रा 20 मार्च को निकाला गया, मगर दूसरी सूची जारी करने की कोई नई तिथि जारी नहीं की गई है। निदेशालय के इस रवैये से सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति आर्थिक रूप से पिछड़े अभिभावकों की है, जो सामान्य वर्ग में भी आवेदन कर सकते हैं। 

नाम कटने की नौबत
दलमीत का कहना है कि उनके बच्चे का सामान्य वर्ग में नाम है। ईडब्ल्यूएस के ड्रा का इंतजार कर रहे थे। अब स्कूल से नोटिस आ गया है कि एक दो दिन में फीस जमा करा दें नहीं तो सामान्य वर्ग से नाम काट दिया जाएगा। दलमीट दुविधा में हैं कि वह ईडब्ल्यूएस की दूसरी सूची आने का इंतजार करें या सामान्य वर्ग में दाखिला करा दें।


उधर, एडमिशन नर्सरी डॉट काम के संस्थापक सुमित वोहरा के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय जल्द से जल्द ड्रा की सूची के साथ दूसरी सूची को लेकर स्थिति स्पष्ट करे। अगर दूसरी सूची आ रही है तो उसकी तारीख भी बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed