फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admission process starts today, read here all informations regarding it datewise

आज से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, यहां पढ़ें प्रक्रिया की सभी तारीखें व सब कुछ

Mon, 02 Jan 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
nursery admission process starts today, read here all informations regarding it datewise
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु

राजधानी में सोमवार (2 जनवरी) से नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। दाखिला प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगी। सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आवेदन के इच्छुक अभिभावक अपनी सहूलियत के हिसाब से संबंधित स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, सिर्फ उन्हीं स्कूलों में दाखिले की खिड़की खुलने जा रही है जो कि निजी जमीनों पर बने हैं। शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल आर्थिक पिछड़े वर्ग व सरकारी जमीनों पर चलने वाले निजी स्कूूलों के लिए गाइडलाइंस जारी नहीं की है। ऐसे में अभिभावकों में दाखिलों को लेकर असमंजस बरकरार है। दाखिले के लिए फार्म सभी स्कूलों में प्रात: 8 से 12 बजे के दौरान मिलेंगे।
विज्ञापन


बीते साल की तरह 75 सामान्य श्रेणी की सीटें 100 अंक वाले फॉर्मूले से ही भरी जाएंगी। जबकि 25 फीसदी सीटें आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए होंगी। स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए शिक्षा निदेशालय पहले ही दाखिले की गाइड लाइंस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को साफ कर दिया गया है कि कोई भी स्कूल नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया बंद नहीं कर सकते हैं। नर्सरी दाखिले की पहली सूची 15 फरवरी को जारी होगी। दाखिले की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

दाखिला प्रक्रिया- कहां से जाने क्या करे तैयारी

nursery admission process starts today, read here all informations regarding it datewise
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु

298 से ज्यादा स्कूलों को लेकर असमंजस बरकरार
नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों में अभी भी असमंजस बरकरार है। सरकार की ओर से अभी तक सरकारी जमीन पर बने 298 स्कूलों में नर्सरी दाखिला कैसे होगी, इसे लेकर कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। इसमें दिल्ली के नामचीन स्कूल भी शामिल है। सरकार का कहना है कि वह नर्सरी दाखिला नीति बना चुके हैं।  एलजी से मंजूरी मिलते ही वह इसे लागू कर देंगे।

दाखिला प्रक्रिया कहां से जाने क्या करे तैयारी
1. नर्सरी दाखिले का पूरा ब्योरा स्कूल के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
2. नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु तीन साल होनी चाहिए।
3. स्कूल एडमिशन फार्म की कीमत 25 रुपये से ज्यादा वसूल नहीं सकते।
4. स्कूलों में बच्चों का दाखिला प्वाइंट सिस्टम के आधार पर ही होगा। 
5. पहली सूची आने के बाद यदि अभिभावकों को सूची को लेकर कोई शिकायत है तो इसका निपटारा 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच होगा।

क्या-क्या दस्तावेज है जरूरी

nursery admission process starts today, read here all informations regarding it datewise
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु - फोटो : गेटी ‌इमेज

1. जन्म प्रमाण पत्र ( एमसीडी या समकक्ष मान्यता की ऑथोरिटी से जारी)।
2. रिहायशी प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, वोटर आईडी, किरायेदार होने पर किराए संबंधी करार)।
3. अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड
4. बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमोसाइल प्रमाणपत्र 
5. अभिभावक का वोटर आई-कार्ड
6. माता या पिता के नाम का आधार कार्ड
7. गर्ल चाइल्ड व फर्स्ट चाइल्ड की स्थिति में अभिभावकों की ओर से सर्टिफिकेट या हलफनामा।
8. एकल अभिभावक होने पर भी देना होगा हलफनामा।
9. सिबलिंग के मामले में पहले से स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के आईडी कार्ड की फोटोकॉपी।
10. विशेष छात्र होने पर संबंधित प्रमाणपत्र।
11. स्थानांतरण के मामले में संबंधी दस्तावेज। 
12. छात्र के साथ अभिभावकों के पासपोर्ट साइज फोटो भी।
13. आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों के अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed