{"_id":"58cd6ec04f1c1b285a32ba6c","slug":"nursery-admission-parents-are-heading-towards-ncr-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला : अभिभावक एनसीआर के स्कूलों की ओर रुख कर रहे ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सरी दाखिला : अभिभावक एनसीआर के स्कूलों की ओर रुख कर रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Mar 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिले की पहली सूची देखते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नामी स्कूलों में दूसरी सूची आने के बाद भी नर्सरी में दाखिला नहीं मिलने पर अब अभिभावक एनसीआर के स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। बीते वर्षों तक अभिभावक दिल्ली के नामी स्कूलों में दाखिला पाने के लिए अपने बच्चों को प्ले ग्रुप में रिपीट करते थे।
विज्ञापन
मगर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिकतम उम्र चार साल तय करने के बाद अभिभावक अब रिस्क नहीं लेना चाहते। नर्सरी डॉट काम के सुमित वोहरा के मुताबिक, 17 मार्च को स्कूलों ने नर्सरी दाखिले की दूसरी सूची जारी की।
विज्ञापन
इस बार सिबलिंग और एल्युमिनाई कैटेगरी वाले अभिभावकों को बड़े स्कूलों में आसानी से दाखिला मिल गया। सिबलिंग को आधार बनाकर दाखिला देने को सही माना जा सकता है। मगर एल्युमिनाई को लेकर स्कूलों ने जो दाखिला दिया है, वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
असल में स्कूल इस कैटेगरी में इसलिए दाखिला देते हैं, क्योंकि उन्हें अभिभावक की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पहले से पता होती है। सुमित ने बताया कि जिन अभिभावकों को दिल्ली के नामी स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है, वे अब अपने बच्चों को दोबारा प्ले में रिपीट नहीं कर रहे हैं।
बीते साल तक यह ट्रेंड था कि अभिभावक अगले साल दाखिले की उम्मीद को लेकर बच्चे को प्ले ग्रुप में रिपीट कर देते थे। मगर इस बार शिक्षा निदेशालय ने अधिकतम उम्र तय कर दी है, जिसके मुताबिक 31 मार्च तक 4 साल से अधिक उम्र के बच्चे को नर्सरी में दाखिला नहीं मिलेगा।
उन्होंने बताया कि कई स्कूल शिक्षा निदेशालय के इस फैसले के खिलाफ हैं। फिर भी अभिभावक रिस्क लेने के बजाय अब एनसीआर में फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों में बच्चे का दाखिला कराने पर जोर दे रहे हैं।