{"_id":"58d539c84f1c1bb6681a6e6d","slug":"nursery-admission-last-date-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान लीजिए क्या है दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी में आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जान लीजिए क्या है दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी में आवेदन की अंतिम तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी, केजी, पहली कक्षा में ऑनलाइन आवेदन शनिवार तक किया जा सकता है। 25 मार्च को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय ने 20 मार्च को आवेदन करने की तिथि को 25 मार्च तक के लिए बढ़ाया था। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च थी।
विज्ञापन
आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद इसका ड्रा कब निकाला जाएगा इस तिथि की घोषणा नहीं की गई है। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक 3 अप्रैल तक प्राइमरी क्लासेज शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अभिभावक आवेदन के दौरान पांच स्कूलों को प्राथमिकता के तौर पर चुन सकते है। मगर दाखिला स्कूलों में खाली पड़ी सीटों के आधार पर ड्रा के जरिए तय किया जाएगा। अभिभावक अगर किसी भी कैटिगरी में आरक्षण का लाभ ले रहे है तो उन्हें उससे संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा।
ड्रा में नाम आने के बाद दाखिला फिजिकल वेरीफिकेशन के बाद ही मान्य माना जाएगा। अगर सूची आने के बाद ही सीटें खाली रहती है तो वेंटिग लिस्ट वाले बच्चों को दाखिले का मौका दिया जाएगा।