नर्सरी दाखिला मामलों की सुनवाई कर रहे जज ने खुद को केस से किया अलग, पढ़ें वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी दाखिला मामले में निजी स्कूलों व अभिभावकों की चुनौती याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति वीके राव ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया।
उन्होंने तर्क रखा कि उनका बेटा भी एक स्कूल में पढ़ रहा है, ऐसे में वे महसूस करते है कि उन्हें सुनवाई से अलग हो जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति वीके राव ने इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई की थी लेकिन आज जैसे ही सुनवाई आरंभ हुई व स्कूलों के अधिवक्ता ने पक्ष रखा शुरू किया, तभी न्यायमूर्ति ने सुनवाई से इंकार कर दिया।
अधिवक्ताओं को नहीं थी आपत्ति
दिल्ली सरकार व स्कूलों की और से पेश अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति के तर्क को सुनने के बाद कहा उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है वे सुनवाई करें। न्यायमूर्ति ने कहा आपकी बात ठीक है लेकिन वे सुनवाई में असहज महसूस कर रहे है।
उनका मानना है कि उनके बेटे के स्कूल में शिक्षाग्रहण करने से वे सुनवाई न करे। ऐसे में वे दायर याचिकाओं को सुनवाई के लिए किसी अन्य न्यायमूर्ति के पास स्थानांतरित कर रहे है।