नॉर्थ कैंपस में NSUI का हल्ला बोल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर को कमरे में बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों की दस्तक के साथ ही कैंपस में छात्र राजनीति गरमा गई है। विभिन्न छात्र संगठन अधिकारों को लेकर प्रदर्शन करने में जुट गए हैं।
सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में मांगों को लेकर कुलपति के खिलाफ हल्ला बोला गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला।
हंसराज कॉलेज से शुरू होकर यह मार्च विभिन्न कॉलेज होते हुए आर्ट्स फैकल्टी पहुंचा। एनएसयूआई की ओर से मांगों के संबंध में एक ज्ञापन कुलपति को देने का प्रयास किया गया।
12 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम
कुलपति से मुलाकात न होने के कारण एनएसयूआई ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर को उन्हीं के कार्यालय में तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई।
छात्रों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर को इस आश्वासन के बाद ही छोड़ा जब उन्हें कहा गया कि कल एक प्रतिनिधिमंडल को कुलपति से मिलवाया जाएगा। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि यदि प्रशासन ने 12 अगस्त तक हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन होगा।
एनएसयूआई की मांग है कि बीते साल की तरह डॉ सतीश कुमार को इस साल मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त न किया जाए। रूम रेंट कंट्रोल एक्ट को नॉर्थ व साउथ कैंपस में लागू किया जाए। सभी बाहरी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान करवाई जाए।