फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nsui send memorandam for admission in faridabad

सीट बढ़ाने के लिए एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 13 Aug 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 13 Aug 2017 02:38 PM IST
सार


अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।

विज्ञापन
nsui send memorandam for admission in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेजों में 20 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन का प्रदर्शन जारी है, उसके बावजूद अब तक सीट नहीं बढ़ सकी है। खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है, लेकिन मनपंसद कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को वंचित रहना पड़ा है।

विज्ञापन


शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलेज की प्राचार्या को ज्ञापन दिया। जिस पर प्राचार्य ने तुरंत प्रभाव से सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एमडीयू को अवगत करा दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चेची ने बताया कि छात्र संगठन पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


गत वर्ष की तरह इस वर्ष सीट बढनी चाहिए ताकि वंचित विद्यार्थियों को मौका मिल सकें। इस दौरान नेहरू कॉलेज के अध्यक्ष सन्नी बादल, भारत शर्मा, सागर जाखड़, सचिन, अरुण आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री से मिला युवा आगाज संगठन  
छात्र संगठन युवा आगाज ने शनिवार को उद्योगमंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने शिक्षा मंत्री से फोन पर बात कर विद्यार्थियों को उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। युवा आगाज ने कॉलेज में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने और नेहरू कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की बात रखी।

संयोजक जसवंत पंवार ने कहा कि मंत्री विपुल गोयल ने सीट बढ़ाने के लिए ठोस आश्वासन दिया है। जर्जर बिल्डिंग का शीघ्र सर्वे कराने के लिए अपनी निजी सचिव को निर्देश दिए है। छात्र नेता अजय डागर ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही सीट बढ़ाने की मांग पूरी हो जाएगी। सीट नहीं बढ़ने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।


इस दौरान अजय नागर, बलजीत गरपुर, जफर, विवेक, महेश, नवीन, सोनू, राहुल, आकाश, मनीष, राजू, अनमोल, हिमांशु, चंदरपाल, अरुण, मोनिका, ज्योति, प्रीति, रेनू, कविता, रब्बा भूपानी, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed