{"_id":"59a6c8f34f1c1b04278b4818","slug":"nsui-releases-first-digital-manifesto-for-dusu-election-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":" डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने पहला डिजिटल घोषणा पत्र जारी किया ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने पहला डिजिटल घोषणा पत्र जारी किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
डिजिटल क्रांति के दौर में एनएसयूआई ने पहला डिजिटल घोषणा पत्र जारी किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के इतिहास में एक डिजिटल घोषणा पत्र लॉन्च करने वाला एनएसयूआई भारत का पहला छात्र संगठन बन गया।
विज्ञापन
इस घोषणा पत्र को छात्रों से व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से ली गई समस्याओं के आधार पर तैयार किया गया है। इस घोषणा पत्र में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया है। एनएसयूआई का कहना है कि डूसू फतह करने पर वह इन मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने इस घोषणापत्र फेसबुक, ट्विटर पर जारी किया है। इसमें छात्र व कैंपस आधारित मुद्दों को रखा गया है। डूसू के बजट का कहां इस्तेमाल किया जाएगा, अमन व शांति को कैंपस में बहाल करना, कॉलेजों की फीस मेपं समानता लाना, डीयू के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के निजीकरण का विरोध जैसे मुद्दों को रखा है।
विज्ञापन
वहीं पहली बार एनएसयूआई ने कॉलेजों के अनुसार भी घोषणा पत्र जारी किया है। टेक बैक डीयू अभियान का हिस्सा हैं। इसमें कॉलेजों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया है। वहीं एनएसयूआई डूसू चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए एक जागरुकता अभियान भी चला रहा है।