फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI has demanded to use VVPat machine in Dusu election

डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने उठाए सवाल, 'वीवीपैट मशीन का हो इस्तेमाल'

Mon, 20 Aug 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
NSUI has demanded to use VVPat machine in Dusu election
फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव समिति बनते ही चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावी समर के लिए छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। छात्र संगठन चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


एनएसयूआई ने प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए प्रशासन से चुनाव वीवीपैट मशीन से कराने की मांग की है। इसके साथ ही उच्च तकनीक (पांचवीं जनरेशन वाली) ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


एनएसयूआई का कहना है कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए डूसू चुनाव में कुछ प्रावधान किए जाने चाहिए। एनएसयूआई दिल्ली अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि बीते सालों में जिस तरह से डूसू चुनाव हो रहे हैं उनमें पारदर्शिता व विश्वसनीयता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बूथ पर एक एजेंट रखा जाना चाहिए। मतदान से एक सप्ताह पहले तक छात्रों को आईडी कार्ड जारी किए जाएं, जिससे कि वह मतदान कर सकें। यदि आईडी कार्ड नहीं दिए जा सकें तो किसी सरकारी आईडी कार्ड को मतदान करने के लिए स्वीकार किया जाए।   

सेंट्रल इलेक्शन कमीशन चुनाव की तर्ज पर ईवीएम इस्तेमाल करने पर छात्रों के सामने मशीनों की मॉक ड्रिल कराई जाए। छात्रों की सहूलियत के लिए मतदान का समय बढ़ाया जाना चाहिए। 

मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक, व दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक मतदान होना चाहिए। बोगस वोटिंग न हो इसके लिए ईवीएम मशीनों के पास सीसीटीवी कैमरा लगे होने चाहिए। बीते साल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद जीतने वाली एनएसयूआई इस बार चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed