फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI first time declared manifesto for girls

एनएसयूआई ने पहली बार जारी किया छात्राओं का घोषणा पत्र

Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
NSUI first time declared manifesto for girls
ABVP

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में जीत के लिए एनएसयूआई ने रियो ओलंपिक में लड़कियों के प्रदर्शन को हथियार बनाया है। एनएसयूआई ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही लड़कियों को फोकस में रखते हुए पहली बार चुनावों के लिए छात्राओं का घोषणा पत्र तैयार किया है।

विज्ञापन


घोषणा पत्र में डूसू को फतह करने के लिए लड़कियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को शामिल किया है। डूसू 2016 पर निशाना साधने केलिए एनएसयूआई ने अपने महिला घोषणा पत्र में प्रत्येक कॉलेज में ओपन जिम, स्पोर्ट्स की प्रत्येक श्रेणी में अनिवार्य रुप से लड़कियों की टीम जैसे मुद्दों को जगह दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय केशंकर लाल हॉल में छात्रा सम्मेलन में जारी किए गए घोषणा पत्र कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एआईसीसी महासचिव आस्कर फर्नाडिस, व दिल्ली कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी व एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन उपस्थित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि डीयू के45 कॉलेजों में जाकर 15,000 से ज्यादा छात्राओं से बातचीत करके यह घोषणापत्र तैयार किया है। चारों सीटों पर जीत का दावा करने वाली एनएसयूआई ने छात्राओं के घोषणा पत्र में स्पष्ट किया है कि देश के लिए रियो ओलंपिक में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 


ऐसे में जरुरी है कि कॉलेज स्तर पर भी विभिन्न स्तरों पर खेलने वाली लड़कियों को आगे बढ़ाया जाए। केवल छात्राओं के लिए जारी इस घोषणा पत्र में एनएसयूआई ने प्रत्येक कॉलेज में प्रोटीन डाइट, व फिजियोथेरिपिस्ट, जैसे मुद्दों को हिस्सा बनाया है। इसकेअलावा भगिनी निवेदिता कॉलेज में बंद किए गए फिजिकल एजुकेशन कोर्स को दुबारा शुरू करने जैसे मुद्दे को रखा है। 

घोषणा पत्र की अन्य मुख्य बातें
1. प्रत्येक कॉलेज में महिला स्वास्थय सलाहकार।
2. आउटर कैंपस कॉलेज जैसे भगिनी निवेदिता, अदिति कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लक्ष्मीबाई कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा।
3. सुरक्षा के लिए कॉलेज परिसर में सीसीटीवी।
4. हर कॉलेज में आत्म सुरक्षा वर्कशाप।
5. रियायती दरों पर प्रत्येक कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed