{"_id":"57b925034f1c1b8f636ec423","slug":"now-students-in-aktu-can-solve-their-problem-on-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोर्टल से दूर होगी छात्रों की परेशानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब पोर्टल से दूर होगी छात्रों की परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू की ओर से छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए बनाए गए दो पोर्टल लगभग तैयार हो चुके हैं। इनके माध्यम से छात्रों की परीक्षाओं और मूल्यांकन समेत सभी परेशानियों और सवालों का जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
इस पोर्टल से यूनिवर्सिटी छात्रों की हर एक समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी। इस पोर्टल पर कॉलेज की शिकायत हो सकेगी और उसे संज्ञान लेकर यूनिवर्सिटी कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही परीक्षा के बाद कॉपियों को वेबसाइट पर डालने का प्रयास किया जाएगा और मूल्यांकन से संतुष्टि के लिए उसे सार्वजनिक किया जा सकेगा। एकेटीयू प्रवक्ता की मानें तो यह पोर्टल छात्रों के हित के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह एकेटीयू का दूसरा पोर्टल सभी कॉलेजों के लिए होगा, जिसमें शोध आदि की सारी जानकारी एक-दूसरे कॉलेज भी देख सकेंगे और इससे प्रेरित होकर वह भी इस तरह की प्रक्रिया से जुड् सकेंगे।