फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now NSUI will go to highcourt in dusu election case

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मामले में अब हाईकोर्ट जाएगी एनएसयूआई

Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now NSUI will go to highcourt in dusu election case
एनएसयूआई के कार्यक्रम में महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों की वीडियो रिकॉर्डिंग व मशीन वाइज डाटा देखने के बाद भी छात्र संगठन एनएसयूआई संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


ऐसे में अब एनएसयूआई ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। एनएसयूआई का आरोप है कि वीडियो रिकॉर्डिंग व मशीन वाइज डाटा में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल से बैठक के बाद प्रशासन उम्मीदवारों को मशीन के आधार पर डाटा दिखाने व वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाने को तैयार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रशासन ने एनएसयूआई के छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग और मशीन वाइज डाटा देने के लिए बुलाया था। 

एनएसयूआई पदाधिकारी निगम भंडारी, अजय छिकारा, विवेकानंद पाठक, दीपक नेगी व विकास छिकारा के साथ तीनों प्रत्याशी रिकॉर्डिंग देखने के लिए चुनाव अधिकारी कार्यालय पहुंचे। एनएसयूआई का कहना है कि सभी प्रत्याशियों को मशीन वाइज डाटा लिखित तौर पर दिया गया और वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई गई।

एनएसयूआई का कहना है कि दिखाई गए वीडियो में एक साथ बारह टेबल पर बारह मशीन रखी हुई थीं, लेकिन वीडियो कैमरा सिर्फ एक-दो मशीन पर ही अच्छे से था, जबकि चुनाव में कुल 140 मशीनों का उपयोग किया गया है। 


एनएसयूआई का आरोप है कि वहीं मशीन वाइज डाटा देखा तो उसमें कई पेपर पर 10 सितंबर की बजाय 9 सितंबर लिखा हुआ था, कई में सिर्फ एक सदस्य के ही हस्ताक्षर कराए गए हैं। 

उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि लगता है कि कुछ लोगों ने मिलकर इस दस्तावेज को तैयार किया है। ऐसे में अब न्याय के लिए हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed