फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now in college admissions will account number

अब कॉलेज में दाखिले के दौरान देना होगा अकाउंट नंबर

Thu, 02 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 02 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now in college admissions will account number
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करते वक्त आधार नंबर देना होगा। आधार नंबर नहीं होने पर आधार पंजीकरण नंबर दे सकते हैं। ये भी नहीं होने पर छात्र को बैंक अकाउंट नंबर देना होगा। आवेदन में आधार नंबर की अनिवार्यता में उच्चतर शिक्षा विभाग ने रियायत दी है।

विज्ञापन


नए सत्र से हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था की है। इस बाबत कॉलेजों को भी दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है। दरअसल, कॉलेजों में इस बार पांच जून से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदक को बेसिक जानकारी समेत अन्य जानकारी देनी होगी। जिसमें आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का भी अलग से कॉलम बनाया गया है। 
विज्ञापन


फिलहाल विभाग की ओर से आवेदन के वक्त अनिवार्य घोषित नहीं किया गया है, लेकिन दाखिले के बाद तक यह जानकारी देनी होगी। इसके जरिए छात्रों का ऑनलाइन यूनिक कोड जेनरेट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के बाद छात्र की पहचान उच्चतर शिक्षा विभाग में इसी कोड के जरिए होगा। छात्रों को दाखिले के बाद कई मदों के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए बार-बार कॉलेज में चक्कर नहीं काटना पड़े। 


इसके लिए आवेदन के वक्त ही आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर लिया जा रहा है। आवेदन के वक्त ही यह जानकारी उपलब्ध होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग अलग से डाटा तैयार कर लेगा। जिससे बाद में सुविधा मिलेगी। अगर कोई छात्र दाखिले के बाद भी आधार नंबर मुहैया नहीं कराता है तो उसे विभाग की ओर से मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed