{"_id":"598deb8c4f1c1b25608b48d3","slug":"now-girls-can-come-back-to-hostel-till-11-at-night-in-dtu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीयू में अब रात 11 बजे तक हॉस्टल आ सकती हैं छात्राएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीटीयू में अब रात 11 बजे तक हॉस्टल आ सकती हैं छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू ) में अब छात्राएं रात 11 बजे तक हॉस्टल आ सकती हैं। दिल्ली महिला आयोग के नोटिस पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। लड़कियों को पहले रात 9 बजे तक हॉस्टल आने की डेडलाइन थी।
विज्ञापन
जबकि लड़कों को 11 बजे तक हॉस्टल पहुंचने का समय तय था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, आयोग ने विश्वविद्यालय को नोटिस भेजकर लड़कियों और लड़कों के हॉस्टल के टाइमिंग की जानकारी मांगी थी। विश्वविद्यालय ने बताया है कि सत्र 2017-18 से लड़के - लड़कियों के हॉस्टल के टाइम को एक समान कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले लड़कियों को लड़के के आधार पर समानता का अधिकार नहीं मिल रहा था। बता दें कि पहले विश्वविद्यालय प्रबंधन का तर्क था कि सुरक्षा कारणों की वजह से लड़कियों के हॉस्टल की टाइमिंग को 9 बजे तक रखा गया था।
विज्ञापन