फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now get professional training for placement, students will job

अब प्लेसमेंट के लिए मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग, छात्रों को मिलेगी अच्छी नौकरी

Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now get professional training for placement, students will job
sr - फोटो : Getty Images

दिल्ली विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवंबर में प्लेसमेंट के पहले राउंड का साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। डीयू को उम्मीद है कि बदले आर्थिक परिवेश और कंपनियों के रुझान से इस बार ज्यादा प्लेसमेंट की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रशासन ने फैसला किया है कि वह अपने छात्रों के अच्छे प्लेसमेंट के लिए नवंबर के बाद प्रोफेशनल ट्रेनिंग देगा। डीयू के मुताबिक, छात्र प्लेसमेंट की संख्या में इजाफा हो, उन्हें अच्छी कंपनियां मिले और वह कंपनियों को प्रभावित कर पाएं इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी। यह ट्रेनिंग नवंबर के आखिर में परीक्षाएं खत्म होने के बाद शुरू होगी। इस दौरान संगोष्ठियां और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में नवंबर में होने वाले पहले प्लेसमेंट राउंड के लिए पंजीकरण चल रहा है। यह शुक्रवार से शुरू हुआ है। इसमें छात्रों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा कंपनियां आने की उम्मीद
डीयू के छात्र कल्याण विभाग का कहना है कि इस बार आर्थिक स्थितियां ठीक हैं। ऐसे में लगता है ज्यादा कंपनियां आएंगी। बीते दो सालों से 30-40 कंपनियां कैंपस में आ रही हैं। 

पिछले साल करीब 8 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2 हजार का प्लेसमेंट हुआ था। मगर इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed