फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now Dehatiwood in Bilaspur

लो, यहां भी लगेगा देहातीवुड का तड़का

Sun, 25 Dec 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
now Dehatiwood in Bilaspur
film
जल्द ही हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों की तरह देश के देहातों और गांवों में रहने वाली प्रतिभा भी स्क्रीन पर नजर आएगी। गांवों में रहने वाली ऐसी प्रतिभाओं को मंच देगा देहातीवुड।
विज्ञापन


जी हां, नोएडा का बिलासपुर क्षेत्र भी देहातीवुड का हिस्सा बनने जा रहा है। दरअसल, देहातीवुड फिल्मों के नायक सुरेंद्र पाल की नई फिल्म ‘लव इन ऋषिकेश’ की जानकारी देने व लोकेशन की तलाश में हीरो व निर्देशक सुरेंद्र पाल बिलासपुर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लव इन ऋषिकेश एक पारिवारिक व सामाजिक फिल्म है। फिल्म के हीरो को खुद ही नहीं पता कि जहां वह घूमने जा रहा है, वहां एक मुसीबत जुड़ने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को यूट्यूब पर लांच इस फिल्म को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

now Dehatiwood in Bilaspur
file photo

फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश व गाजियाबाद शहर में भी की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि 13 दिसंबर को यूट्यूब पर लांच इस फिल्म को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

हॉलीवुड, बॉलीवुड के इस क्रम में देहातीवुड ने भी तड़का लगाया है। देहातीवुड की स्थापना करने वाले फिल्म निर्माता व अभिनेता सुरेंद्र पाल आगामी तीन फिल्म बना रहे हैं।

वे इसके लिए और जानकारी जुटाने व लोकेशन की तलाश करने बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान फिल्म लव इन ऋषिकेश की भी चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed