फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now 9th in the capital will be able to study by correspondence

अब राजधानी में पत्राचार से कर सकेंगे 9वीं की पढ़ाई

Sun, 02 Oct 2016 11:29 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
Now 9th in the capital will be able to study by correspondence

आयु सीमा के कारण आठवीं के बाद की पढ़ाई पूरी कर सकने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। अब वे अपनी 9वीं की पढ़ाई पत्राचार के माध्यम से जारी रख सकेंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय अगले सत्र (2017-18) से पत्राचार विद्यालय में 9वीं कक्षा की शुरुआत करने जा रहा है। निदेशालय ने इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा तो तय की है लेकिन अधिकतम आयु की सीमा नहीं होगी।
विज्ञापन


इस तरह से बड़ी संख्या में बच्चे 9वीं में दाखिला लेकर पढ़ाई जारी रख सकेंगे। राजधानी में वर्तमान समय में पत्राचार विद्यालय में दसवीं व बारहवीं की पढ़ाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं या उन्हें किसी कारण से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ती है वे पत्राचार विद्यालय में दाखिला लेते हैं। शिक्षा निदेशालय ने आठवीं के बाद भी बच्चे नौवीं में पढ़ाई जारी रख सकें इसके लिए पत्राचार विद्यालय में नौवीं कक्षा शुरू करने का फैसला किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले सत्र की शुरुआत से यह कक्षा शुरू हो जाएगी। इसमें वे बच्चे दाखिला ले सकेंगे जो  स्कूलों में उम्र के मानदंडों को पूरा नहीं कर पाते हैं। इस तरह से आयु उनकी पढ़ाई के आड़े नहीं आएगी। 


जिस साल छात्र दाखिला लेना चाहता है और उसकी आयु 31 मार्च तक कम से कम 13 साल होगी वह नौवीं में दाखिला ले सकेगा। दाखिले की न्यूनतम आयु सीमा तो होगी लेकिन अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी। साथ ही इस कक्षा में दाखिले के लिए ना ही विद्यालय छोड़ने के प्रमाणपत्र और ना ही आठवीं पास होने के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed