फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice to govt on admission policies of school

अल्पसंख्यक श्रेणी के स्कूलों की दाखिला नीति पर सरकार को नोटिस जारी 

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to govt on admission policies of school
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

सरकार से सस्ती दरों पर भूमि लेने वाले अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े स्कूलों को अपनी दाखिला नीति बनाने की छूट इस कारण दी गई थी कि वे अपने समुदाय के बच्चों को दाखिला दें। 

विज्ञापन


उक्त स्कूल मोटी राशि लेकर दूसरे समुदाय के बच्चों को दाखिला प्रदान कर मुनाफा कमाने में लगे हैं। यह आरोप लगाते हुए दाखिले से वंचित छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार व डीडीए से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने इस याचिका के आधार पर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय, डीडीए के अलावा कई अल्पसंख्यक स्कूलों से भी जवाब तलब किया है। अदालत ने सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आशीष की ओर से पेश अधिवक्ता खगेश झा ने अदालत को बताया कि अल्पसंख्यक स्कूल अपने समुदाय के कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों को दाखिला देने की जगह गैर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को दाखिला देकर मोटी रकम कमाने में लगे हैं।


यह सरासर हाईकोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित बादली निवासी आशीष के पिता ने बेटे का पहली कक्षा में दाखिला कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं मिला। याची के अधिवक्ता ने कहा कि दाखिला नीति स्वयं बनाने की छूट के कारण उक्त स्कूल ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed