{"_id":"581f86524f1c1b8553b3781f","slug":"north-east-festival-delhi-prakash-javdekar-attended-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों ने समां बांधा, असम के कलाकारों ने प्रस्तुति दी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों ने समां बांधा, असम के कलाकारों ने प्रस्तुति दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ ऑर्ट (आईजीएनसीए) में चल रहा चौथा तीन दिवसीय नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल रविवार को संपन्न हो गया। तीन दिन चले समारोह में नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों ने समां बांधा। रविवार को असम के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। आखिरी दिन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर भी पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने अर्जुन पुरस्कार विजेता शिव थापा को अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया। तीन दिवसीय महोत्सव के चौथे संस्करण में दिल्ली वासियों, विदेशी पर्यटकों और नॉर्थ ईस्ट के लोगों सहित तीन लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आखिरी दिन वैष्णव संत शंकरदेव का ‘अंकिया भाओना’ पेश किया गया। यह 500 वर्ष पुरानी असम की विशेष नाट्य शैली है। जावडेकर ने दर्शकों के बीच इसका आनंद उठाया। कार्यक्रम में नॉर्थ ईस्ट के मशहूर बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग ने असमिया और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। महोत्सव के आयोजक श्यामकनु महंत ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल राजधानी में सबसे बड़ा संगीत व सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। हमारा उद्देश्य पूर्वोत्तर और भारत के बाकी हिस्सों के बीच के अंतर को खत्म करना है।
विज्ञापन